भूकंप के तेज़ झटकों से हिला उत्तर भारत | पाकिस्तान के जाटलान में भूकंप का केंद्र!
Advertisement
आज शाम 4:33 बजे देश के विभिन्न राज्यों में भूकंप के तेज़ झटके महसूस किये गये। रियेक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 आंकी गयी है और बताया जा रहा है कि इसका केंद्र पाकिस्तान के जाटलान में था। भूकंप के यह झटके Delhi NCR समेत पंजाब-हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में महसूस किये गये। हालांकि, राहत की खबर यह है कि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।