सदी के महानायक को दादा साहेब फाल्के सम्मान | देश दे रहा है बधाई!
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को सिनेमा का सबसे बड़ा सम्मान दिये जाने का ऐलान हो गया है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस बात की जानकारी ट्वीट के माध्यम से दी। बच्चन को दादा साहेब फाल्के अवार्ड मिलने की खबर के बाद से ही मायानगरी के साथ पूरा देश उन्हें बधाई दे रहा है।