खाली जमीन पर नहीं बनी थी बाबरी मस्जिद, अयोध्या पर फैसला पढ़ रहे हैं CJI
Advertisement
खाली जमीन पर नहीं बनी थी बाबरी मस्जिद, अयोध्या पर फैसला पढ़ रहे हैं CJI देश का सबसे बड़ा विवाद आज खत्म हो जाएगा. सुप्रीम कोर्ट सुबह 10.30 बजे अयोध्या केस पर अपना फैसला सुनाएगा. इस ऐतिहासिक फैसले के मद्देनजर अयोध्या के चप्पे चप्पे की सुरक्षा बढ़ाई गई है, साथ ही पूरे उत्तर प्रदेश में धारा 144 लागू की गई है. फैसले से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और तमाम धार्मिक संगठनों ने फैसले का स्वागत करने और शांति बनाए रखने की अपील की है.