महिला गुहार लगाती रही, गुंडे पीटते रहे ! | Subah Subah
Advertisement
एक महिला को दिन-दहाड़े घर से खींचकर बाहर निकाला जाता है और फिर सड़क पर लाकर बेल्ट और लात-घूंसों से पिटाई की जाती है. उसे बचाने आई महिला को भी पीटा जाता है. सरेआम सड़क पर पीटने वाला शख्स कांग्रेस का एक नेता था. मामला पैसे के लेनदेन का बताया जा रहा है. यह घटना शुक्रवार को पंजाब के मुक्तसर शहर में घटी. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो गया.