Ayodhya में मस्जिद के लिए 5 जगहों की पहचान, सभी पंचकोसी परिक्रमा से बाहर
अयोध्या प्रशासन ने मुस्लिम पक्ष को मस्जिद के लिए दी जाने वाली 5 जमीनों की पहचान कर ली है. ये पांचों जमीनें अयोध्या के पंचकोसी परिक्रमा के बाहर हैं. पंचकोसी परिक्रमा 15 किलोमीटर की वह परिधि है जिसे अयोध्या का पवित्र क्षेत्र माना जाता है. फिलहाल प्रशासन की तरफ से चिन्हित की गई पांचों जमीनें इस पंचकोसी परिक्रमा से बाहर है.