Maharashtra Haryana Assembly Election 2019 Live Updates: महाराष्ट्र और हरियाणा में सोमवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कराए जा रहे हैं. इसके साथ ही आज 17 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 51 विधानसभा सीटों और 2 लोकसभा सीटों पर भी वोट डाले जाना हैं. महाराष्ट्र विधानसभा चुुनाव में एक तरफ बीजेपी-शिवसेना गठबंधन है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन है. उधर आज हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है. यहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुख्य टक्कर देखने को मिल रही है. मतदान को देखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं. मतदान के पल-पल के अपडेट जानने के लिए हमारे साथ बने रहिए..... #VoteOn2019