Haryana Election 2019 - Haryana की 90 सीट पर होगा मतदान, जानिए मतदारों का हाल
Advertisement
हरियाणा के चुनावी दंगल में उतरे उम्मीदवारों (Candidates) ने चुनाव प्रचार में पूरा जोर लगाया लेकिन अब बारी मतदाताओं (Voters) की है. हरियाणा (Haryana) की 90 विधानसभा सीटों (Assembly Seats) पर कई सीटों पर कांटे की टक्कर है. इन सीटों पर उम्मीदवारों की साख दाव पर है और इन सीटों पर मुकाबला काफी दिलचस्प है. ऐसी सीटों में से एक है गढ़ी सांपला किलोई की सीट. ये सीट पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) का गढ़ माना जाता है. इस सीट पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा को टक्कर देने के लिए इनेलो छोड़ बीजेपी में शामिल हुए सतीश नांदल (Satish Nandal) मैदान में है.