Maharashtra और Haryana में मतदान का दौर जारी, क्या जनता के पास विकल्पों का अभाव है ?
महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुका है. भाजपा (BJP) और उसकी सहयोगी पार्टियां दोनों ही राज्यों में सत्ता बरकरार रखने कोशिश में जुटी हुई हैं जबकि विपक्षी दल सत्ता विरोधी लहर का फायदे उठाते हुए इसे अपने पक्ष में करने जुगत में है. इसके साथ ही देश के 18 राज्यों की 51 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीटों के लिए भी उपचुनाव होगा. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला बीजेपी की अगुवाई वाले महागठबंधन या फिर कहें 'महायुति' और कांग्रेस एनसीपी गठबंधन यानी कि 'महा अघाड़ी' (मोर्चा) के बीच है.
Stay updated with News18 India to get all the live updates on Maharashtra and Haryana Assembly Elections, Constituency wise poll percentage and more. A total of 1,169 candidates in fray in Haryana while in Maharashtra 3,237 candidates are contesting.