Modi 2.0 की पहली बड़ी चुनावी अग्निपरीक्षा आज - क्योकि जनता है तैयार
Advertisement
महाराष्ट्र और हरियाणा में सोमवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कराए जा रहे हैं. इसके साथ ही आज 17 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 51 विधानसभा सीटों और 2 लोकसभा सीटों पर भी वोट डाले जाना हैं. महाराष्ट्र विधानसभा चुुनाव में एक तरफ बीजेपी-शिवसेना गठबंधन है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन है. उधर आज हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है. यहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुख्य टक्कर देखने को मिल रही है. मतदान को देखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं. मतदान के पल-पल के अपडेट जानने के लिए हमारे साथ बने रहिए.....