Nirbhaya के दोषी की पुनर्विचार याचिका पर 'सुप्रीम' सुनवाई, दोषी के वकील बोले- इनको लटकाने की जल्दी..
दिल्ली में हुए निर्भया कांड के 4 दोषियों में से एक अक्षय ठाकुर की रिव्यू पिटीशन पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो चुकी है. चीफ जस्टिस एसए बोवडे ने इस मामले में खुद को सुनवाई से अलग कर लिया था. इसलिए जस्टिस भानुमति की अध्यक्षता वाली पीठ आज इस मामले पर सुनवाई कर रही है. पीठ के अन्य सदस्य जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस बोपन्ना है. फांसी की सजा पाए चारों आरोपियों में से एक अक्षय ठाकुर ने सर्वोच्च अदालत से रहम की गुहार लगाई है. कल सुनवाई के दौरान कोर्ट रूम में निर्भया के पैरंट्स भी सुनवाई के दौरान मौजूद रहे. करीब दस मिनट की सुनवाई के बाद ही इसे टाल दिया था.