Rahul ने कहा PM Modi को विदेश नीति सिखाएं S. Jaishankar - नाकामियों को उजागर करें!
हाउडी मोदी कार्यक्रम में पीएम मोदी द्वारा दिए गए बयान पर अब और सियासत गरम हो गयी है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि विदेश मंत्रालय मोदी की नाकामी को छिपाने की कोशिश कर रही है। बता दें कि प्रधानमंत्री ने हाउडी मोदी कार्यक्रम में कहा था कि अबकी बार ट्रंप सरकार। मोदी के इस बयान को लेकर पहले से ही देश में मामला गरम है और अब राहुल गांधी के बयान के बाद एक बार फिर मामले ने तूल पकड़ लिया।