Ram Mandir पर अभी आगे और 'लड़ाई' है । Halla Bol With Chitra Tripathi
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड यानी कि AIMPLB ने कहा है कि अयोध्या पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ वो पुनर्विचार याचिका करेगा. इसके अलावा AIMPLB ने कहा कि उसे मस्जिद के बदले दूसरी जगह पर दी जाने वाली 5 एकड़ जमीन मंजूर नहीं है. AIMPLB का कहना है कि वे दूसरी जमीन पाने के लिए अदालत नहीं गए थे, उन्हें वही जमीन चाहिए जहां पर बाबरी मस्जिद बनी थी.