RBI ने लगायी महीने में पैसे निकालने पर पाबंदी - PMC बैंक ग्राहकों की बढ़ी मुश्किलें!
भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा पंजाब एण्ड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक बैंक के खिलाफ लिये गये एक्शन की वजह से उसके ग्राहकों की मुसीबतें और बढ़ गयी हैं। RBI के इस फैसले के बाद इस बैंक के ग्राहक एक महीने में मात्र एक हज़ार रुपये ही निकाल सकते हैं। यह खबर सुनने के बाद से ही इस बैंक के ग्राहकों ने मुंबई में हंगामा खड़ा कर दिया।