Sardar Patel Jayanti पर बोले PM Modi, कहा- सरदार ने कहा था कश्मीर मसला उनके पास होता तो जल्द सुलझता
देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया. राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री केवडिया में थे, जहां उन्होंने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी ने इस दौरान देश की एकता, विविधता, कई भाषा, बोली का जिक्र किया और कहा कि यही देश की शान है. साथ ही उन्होंने जम्मू-कश्मीर के विवाद का भी जिक्र किया और कहा कि अगर सरदार इसे हैंडल करते तो इतना विवाद नहीं होता.