Surendra Mohan Pathak ने अपने किरदारों पर की बात, हिंदी पर जताई चिंता
सुरेंद्र मोहन पाठक का नाम हिंदी पाठकों के लिए नया नहीं है. सुरेंद्र ने क्राइम शैली में ना जाने कितने सारे नॉवल लिखे और आज भी ये नॉवल लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं. सुरेंद्र मोहन पाठक ने साहित्य आजतक 2019 के सत्र 'मेरे पसंदीदा किरदार' में शिरकत की. उन्होंने इस दैरान अपनी कहानियों के किरदारों पर बातें कीं. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि मौजूदा समय में हिंदी भाषा की क्या स्थिति है. साहित्य का सबसे बड़ा महाकुंभ 'साहित्य आजतक 2019 ' सजने को तैयार है. इस साल भी यह मेला 1 नवंबर से 3 नवंबर तक राजधानी के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में लग रहा है. 'साहित्य आजतक 2019 ' के बड़े स्वरूप व भव्यता का अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि इस साल आमंत्रित अतिथियों की संख्या तीन सौ के पार है. जिनमें कला, साहित्य, संगीत, संस्कृति और किताबों से जुड़ी अंतर्राष्ट्रीय ख्याति की ऐसी शख्सियतें यहां जुट रहीं कि आपके लिए नाम गिनना जहां मुश्किल होगा, वहीं यह तय कर पाना भी कि आप कहां, किस मंच पर बैठें. जाहिर है तीनों दिन के कार्यक्रमों का आकर्षण आपको यहीं पर रोके रखेगा.