Eminent Theatre Film Actor Shriram Lagoo Passes Away
Eminent Theatre & Film Actor Shriram Lagoo passes away
70 और 80 के दशक की बड़ी फिल्मों का हिस्सा रह चुके एक्टर श्रीराम लागू का लंबी बीमारी के बाद पुणे के दीनानाथ मंगेशकर हॉस्पिटल में निधन हो गया। वे 92 साल के थे। लागू ने ना सिर्फ बॉलीवुड फिल्मों में काम किया बल्कि वे मराठी फिल्मों का भी हिस्सा रहे। इसके अलावा वे मराठी थियेटर से भी जुड़े रहे। वे अमिताभ बच्चन की मशहूर फिल्म मुकद्दर का सिकंदर में नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने हेरा फेरी, घरौंदा, मंजिल, थोड़ी सी बेवफाई, लावारिस, श्रीमान श्रीमती, विधाता, सदमा और इंसाफ की पुकार जैसी फिल्मों में काम किया।