Jamia हिंसा मामले में केंद्र और Delhi Police को नोटिस, 4 फरवरी को अगली सुनवाई
Jamia हिंसा मामले में केंद्र और Delhi Police को नोटिस, 4 फरवरी को अगली सुनवाई जामिया हिंसा मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया. उनसे पूरे मामले में हलफनामा मांगा गया है. चीफ जस्टिस डीएन पटेल और जस्टिस सी हरिशंकर ने विभिन्न जनहित याचिकाओं की सुनवाई करते हुए गृह मंत्रालय, दिल्ली पुलिस और जीएनसीटीडी को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है. फिलहाल, कोर्ट ने छात्रों के पक्ष में कोई भी आदेश जारी करने से मना कर दिया. अगली सुनवाई 4 फरवरी को होगी.