Madhya Pradesh संकट पर Supreme Court में जारी रहेगी कल भी सुनवाई
Advertisement
Madhya Pradesh संकट पर Supreme Court में जारी रहेगी कल भी सुनवाई
मध्य प्रदेश में पिछले कई दिनों से सियासी ड्रामा चल रहा है. बुधवार को शिवराज सिंह चौहान की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई की. इस दौरान जमकर बहस हुई. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने विधानसभा स्पीकर पर भी सवाल दागे. शीर्ष कोर्ट ने पूछा कि आखिर विधायकों के इस्तीफों को अभी तक स्वीकार क्यों नहीं किया गया? बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान ने अदालत में गुहार लगाकर कमलनाथ सरकार का बहुमत परीक्षण जल्द करवाने की मांग की है. दूसरी ओर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री कमलनाथ और राज्यपाल लालजी टंडन के बीच चिट्ठियों का आदान-प्रदान जारी है. ऐसे में MP का ये सियासी ऊंट किस करवट बैठता है इस पर हर किसी की नज़र है.