Shaheen Bagh में बातचीत का आज राउंड-3, क्या निकलेगा 'रास्ता'?
हीन बाग में सुप्रीम कोर्ट की तरफ से नियुक्त वार्ताकारों की प्रदर्शनकारियों से दो राउंड की बातचीत बेनतीजा साबित हुई है. आज एक बार फिर वार्ताकार प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत करने पहुंचेंगे. देखना होगा कि 69 दिनों से जारी धरना-प्रदर्शन का दौर आज खत्म हो पाएगा. आज लगातार तीसरे दिन वार्ताकार संजय हेगड़े, साधना रामचंद्रन और वजाहत हबीबुल्लाह शाहीन बाग में आंदोलनकारियों के बीच पहुचेंगे और शाहीन बाग को खुलवाने की कोशिश करें